संजीवनी द लाइफ बियोंड कैंसर’ का दान उत्सव 3 अक्टूबर से

संजीवनी द लाइफ बियोंड कैंसर’ का दान उत्सव 3 अक्टूबर से
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 सितम्बर । ‘संजीवनी द लाइफ बियोंड कैंसर’ संस्था द्वारा 3 से 8 अक्टूबर तक ‘दान उत्सव’ मनाया जाएगा। इस उत्सव के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। यह दान उत्सव कैंसर रोगियों के जीवन में खुशियाँ और उम्मीद लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
कैंसर रोगियों की मदद के लिए दान का आह्वान
इस मौके पर भाजपा नेता मोहन सुराणा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, और युवा व्यवसायी मुदित खजांची भी मौजूद थे। संस्थान के कोऑर्डिनेटर अभिषेक जोशी ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान कैंसर से पीड़ित बच्चों को गर्म कपड़े, स्टेशनरी, खिलौने, और रंग भरने की किट दी जाएगी। इसके अलावा, रोगियों को ड्रेसिंग किट, फल और राशन जैसी ज़रूरी वस्तुएँ भी प्रदान की जाएँगी। यह आयोजन दानदाताओं की मदद से संभव होता है, और संस्था ने लोगों से इस नेक कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *