राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम बैरवा से की मुलाकात

राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम बैरवा से की मुलाकात
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

IT कैडर में पदों के समावेशन की मांग

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर, 9 दिसंबर । राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी ने आज राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय प्रेमचंद जी बैरवा से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कर्मचारियों से जुड़ी प्रमुख मांगों से अवगत कराया।
मुख्य मांगें और प्रगति
राजसेस सोसाइटी के पद: चौधरी ने राजसेस सोसाइटी (RajComp Info Services Ltd. – RISL) के अधीन कार्यरत विभिन्न पदों को IT कैडर में सम्मिलित करवाए जाने पर जोर दिया।
पदों का सृजन: उन्होंने उपमुख्यमंत्री को उच्च शिक्षा, आयुर्वेद और परिवहन विभागों में IT के पदों के सृजन के संबंध में पूर्व में दिए गए ज्ञापन की प्रगति से अवगत कराया।
वर्तमान स्थिति: उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विभाग की पत्रावली को वित्त विभाग द्वारा निस्तारित कर दिया गया है, लेकिन उच्च शिक्षा एवं परिवहन विभाग की पत्रावली अभी तक वित्त विभाग को प्रेषित नहीं की गई है।

pop ronak

ऑनलाइन सेवाओं के लिए IT कर्मियों की आवश्यकता
चौधरी ने उपमुख्यमंत्री महोदय को अवगत करवाया कि जिस तीव्र गति से राज्य के विभाग ऑनलाइन सेवाओं की ओर अग्रसर हो रहे हैं, उसी अनुरूप राज्य के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए IT विशेषज्ञ कर्मियों के पदों का सृजन अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने संघ के ज्ञापन को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए, विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।
======================

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *