गंगाशहर में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन

गंगाशहर में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

गंगाशहर, 2 अगस्त। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती, उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के सान्निध्य में आज तेरापंथ भवन गंगाशहर में एक विशेष रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशानुसार, तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर ने जैन संस्कार विधि से इस कार्यशाला को सफल बनाया।                                                                          कार्यशाला का स्वरूप और संस्कारकों की भूमिका
तेयुप मंत्री मांगीलाल बोथरा ने बताया कि जैन संस्कारक युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया, पीयूष लूणिया, विनीत बोथरा, देवेन्द्र डागा, विपिन बोथरा और रोहित बैद ने मिलकर इस कार्यशाला का संपादन किया। इस विशेष आयोजन के लिए भाई-बहन के जोड़े के रूप में धीरज पुगलिया और सुधा बोथरा को आमंत्रित किया गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। इसके बाद, संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई और मांगलिक मंत्रोच्चार व गीतिकाओं के संगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैन संस्कारक राजेन्द्र सेठिया ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *