परिचित ने अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर किया अपहरण, होटल ले जाकर किया रेप; गहने भी छीने

स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जयपुर में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म

जयपुर, 10 नवंबर। राजस्थान के भरतपुर की एक कॉलेज छात्रा के साथ जयपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने सदर थाने में अपने परिचित आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, भरतपुर के एक प्राइवेट कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा ने बताया कि आरोपी से उसकी जान-पहचान थी, और दोस्ती के दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो ले लिए थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 नवंबर को सुबह आरोपी ने उसे कॉलेज के बाहर ही पकड़ लिया। आरोपी ने ये अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसे जयपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। क्रूरता की हद पार करते हुए, आरोपी ने युवती को डरा-धमकाकर उसके पहने हुए सोने-चांदी के गहने भी छीन लिए। लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः हिम्मत जुटाकर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सदर थाने के एसएचओ बृज मोहन मामले की जाँच कर रहे हैं।
===============

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *