बीकानेर में RAS के ट्रांसफर

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी किए 141 RPS अफसरों के तबादला आदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

रचना भाटिया RTU में रजिस्ट्रार, कोलायत-लूणकरनसर और पूगल में SDM बदले

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 24 सितम्बर। भजनलाल सरकार ने आईएएस और आईपीएस के बाद बड़ी संख्या में आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राज्यभर में 183 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर में बीकानेर के दर्जनभर अधिकारी इधर-उधर हो गए हैं। इनमें कुछ रिक्त पद भरे गए हैं तो कुछ पदों पर अदला-बदली भी हुई है। अभी कुछ और ट्रांसफर होने की उम्मीद की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रहे जसवंत सिंह को बीकानेर में अतिरिक्त संभागीय आयुकत का जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा हाल ही में बीाकनेर में अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा के रूप में पदस्थापित हुई सुनीता चौधरी को अब जैसलमेर में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् के पद पर लगाया गया है। वहीं रचना भाटिया को राजस्व अपील अधिकारी के पद से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह नगर निगम के उपायुक्त रणजीत सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक का जिम्मा दिया गया है। उम्मेद सिंह रतनू को पिछले दिनों प्रारम्भिक शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी मिली थी लेकिन अब उन्हें बीकानेर में ही राजस्व अपील अधिकारी पद पर लगाया गया है। पाली के जिला रसद अधिकारी अजय को बीकानेर में जिला परिषद् का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। कुलराज मीणा को नगर निगम उपायुक्त, बिन्दू खत्री को अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन पद पर लगाया है।

ये एसडीएम बदल गए

राज्य सरकार ने इसी आदेश में सविना बिश्नोई को लूणकरनसर एसडीएम पद से हआकर भू प्रबंध अधिकारी पद पर स्थानान्तरित किया है। वहीं राजेश कुमार नायक को कोलायत एसडीएम, दयानन्द रुयाल को लूणकरनसर एसडीएम और राजेंद्र नायक को पूगल एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *