एसजेपीएस – जैन तीर्थंकर ऋषभदेव जी के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक प्रवोत्सव पर प्रतियोगिता का आयोजन

एसजेपीएस - जैन तीर्थंकर ऋषभदेव जी के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक प्रवोत्सव पर प्रतियोगिता का आयोजन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 22 मार्च। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में उत्सव रूप में मनाते हुए चार्ट निर्माण, रंगोली, सजावट, पोस्टर एवं निबंध लेखन जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 12वीं तक के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए ऋषभदेव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी बातों पर प्रकाश डालते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर के अनुसार राज्य सरकार का यह निर्णय न केवल जैन धर्म के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास भी है। इससे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य और सामाजिक सद्भाव की भावना का विकास होगा जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

pop ronak

सचिव सीए माणक कोचर ने विद्यार्थियों के जीवन में भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म की जड़ों को सिंचित करने का प्रयास करती इस प्रतियोगिता को करवाने के राज्य सरकार के निर्णय का हृदय से अति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के संचित ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की।

सीईओ सीमा जैन एवं प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के उत्साह को देखते हुए आगामी सत्र में भी इस तरह की विभिन्न धार्मिक गतिविधियों को करवाने का आश्वासन दिया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *