बीकानेर (पश्चिम) विधायक जन सेवा केंद्र में दिनभर चला ‘रामा-श्यामा’ का दौर

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जन सेवा केंद्र में दिनभर चला 'रामा-श्यामा' का दौर
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 21 अक्टूबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जन सेवा केंद्र में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में दिनभर ‘रामा-श्यामा’ (आपसी मेल-मुलाकात और शुभकामनाएं) का दौर चला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने विधायक जेठानंद व्यास से मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। विधायक ने भी सभी आगंतुकों का मुंह मीठा करवाया और उन्हें पांच दिवसीय दीपोत्सव की बधाई दी।
विधायक ने किया जन सेवा केंद्र के कार्यों का उल्लेख
इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि उनके विधायक सेवा केंद्र के माध्यम से आमजन की समस्याओं की सुनवाई और उनके निस्तारण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विधायक से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *