चांदी के गहनों के लिए 90 साल की बुजुर्ग को खाट समेत उठा ले गए चोर

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

भीलवाड़ा , 10 फ़रवरी । राजस्थान में चांदी की आसमान छूती कीमतों ने अपराधियों को इस कदर अंधा कर दिया है कि वे अब बुजुर्गों के साथ बर्बरता करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। भीलवाड़ा जिले के अरवाड़ इलाके के कोठिया गांव में बुधवार रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई, जिसने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। चोरों ने पूर्व सरपंच नत्थी देवी माली के घर में घुसकर उनकी 90 वर्षीय सास छोटी देवी को सोते समय खाट समेत अगवा कर लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वारदात का तरीका किसी फिल्मी पटकथा जैसा लेकिन बेहद खौफनाक था। शातिर चोरों ने सबसे पहले घर के अन्य कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई शोर सुनकर बाहर न आ सके। इसके बाद बरामदे में सो रही लाचार बुजुर्ग महिला को चोरों ने खाट सहित उठाया और गांव के पास एक सुनसान खेत में ले गए। चोरों का मकसद सिर्फ महिला के पैरों में पहने हुए करीब डेढ़ किलो चांदी के कड़े लूटना था।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

खेत में फेंककर हुए फरार, इलाके में भारी दहशत
सुनसान खेत में ले जाने के बाद चोरों ने बुजुर्ग महिला के पैरों से जबरन कड़े निकाले और उन्हें वहीं बेसहारा स्थिति में छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब परिजन कमरों के दरवाजे बंद पाकर खिड़कियों से बाहर निकले और छानबीन की, तो घर से बुजुर्ग महिला और उनकी खाट गायब मिली। काफी तलाश के बाद महिला खेत में लहूलुहान और डरी-सहमी हालत में मिलीं।

चांदी की महंगाई और बढ़ता अपराध ग्राफ
हाल के दिनों में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के कारण ग्रामीण इलाकों में बुजुर्ग महिलाएं अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट पर हैं। भीलवाड़ा की इस घटना ने पुलिस प्रशासन की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब घर के बरामदे में सोना भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। घायल बुजुर्ग महिला का उपचार करवाया गया है, लेकिन इस उम्र में उनके साथ हुई इस दरिंदगी ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *