जो इतिहास से छेड़छाड़ करता है वो कभी अपना इतिहास नहीं बना पाता- अशोक गहलोत का बीकानेर में भाजपा पर तीखा हमला

अशोक गहलोत का बीकानेर में भाजपा पर तीखा हमला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 जुलाई। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ सभा आज रविंद्र रंगमंच पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
‘तानाशाह सरकार’ पर गहलोत का प्रहार
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में सरकार की जवाबदेही होती है, लेकिन भाजपा सरकारें, चाहे केंद्र में हों या राज्य में, तानाशाह तरीके से काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का माहौल खराब है, और जिस देश की संस्कृति ‘सर्व धर्म समभाव’ वाली हो, जहाँ सभी धर्मों का आदर होता हो, उस देश में भाजपा और आरएसएस जैसी विचारधाराएँ ‘हिंदू राष्ट्र’ के नाम पर वैमनस्य फैला रही हैं। उन्होंने भारतीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन न करने को भाजपा के संविधान को नहीं मानने का जीता-जागता उदाहरण बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आलोचना पर देशद्रोही करार देने का आरोप
गहलोत ने कहा कि आजकल यह चलन बन गया है कि यदि आप सरकार की आलोचना करते हैं, तो आपको देशद्रोही करार दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर और लोगों में भ्रम पैदा करके देश के सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रही है। गोवंश के मुद्दे पर गहलोत ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में गौशालाओं को सबसे ज्यादा अनुदान दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मोदी कांग्रेस शासन में बीफ निर्यात पर बिफरते थे, आज उनके राज में गोवंश का कटना और बीफ निर्यात पिछले 11 सालों में पाँच गुना बढ़ गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब बीफ निर्यात पर हिंदुओं की भावनाएँ आहत नहीं होतीं और इस पर मोदी, शाह, भागवत या एक भी भाजपा नेता कोई बात क्यों नहीं करता।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पहलगाम और प्रयागराज की घटनाओं पर सरकार को घेरा
गहलोत ने पहलगाम में हुई घटना का भी जिक्र किया, जहाँ 26 लोग मारे गए, लेकिन कोई जाँच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यह बताने में भी नाकाम रही कि चूक कहाँ हुई और जिनसे चूक हुई, क्या उन्होंने इस्तीफा दिया? गहलोत ने इसे लोकतंत्र में बात न करने और तानाशाह शासन का प्रतीक बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रयागराज में भगदड़ में बड़ी संख्या में जान गई, लेकिन उसे भी भाजपा राज में छुपाया गया।

अमीर-गरीब की खाई और कांग्रेस का संकल्प
अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस भारत देश में अमीर और गरीब के बीच बढ़ी खाई को कम करना चाहती है, जबकि भाजपा केवल अमीर को और अधिक अमीर बनाना चाहती है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस इस लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ किसी भी कार्य के लिए लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेगी।

स्वागत और अन्य नेताओं के संबोधन
रवींद्र रंगमंच पर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और पूर्व मंत्री बुलकीदास कल्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री का 51 किलो की बड़ी तिरंगी माला, शाल, साफा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए यशपाल गहलोत ने जिला कांग्रेस की ओर से इस जनांदोलन में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

संविधान बचाओ रैली सभा को पूर्व मंत्री बुलाकी दास कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, धर्मेंद्र राठौड़, विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, विधायक और प्रभारी श्रीमती शिमला नायक, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा, मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, शिवलाल गोदारा, डॉ. राजेंद्र मुंड, मंगलाराम गोदारा, पवन गोदारा, विधायक सोहन नायक, विधायक डूंगर राम गैदर, और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संविधान बचाने की हर लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। सभा का संचालन संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने किया। इस अवसर पर बीकानेर शहर के वरिष्ठ नेतागण, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल अध्यक्षगण, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *