जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवासीय खेल प्रतियोगिता का आरम्भ

जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवासीय खेल प्रतियोगिता का आरम्भ
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 8 जनवरी। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे दिनांक 08.01.2024 से 10.01.2024 तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खेल प्रभारी अनिल तंवर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यक्रम में बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शंतरज, कैरम, क्रिकेट, बास्केट बाॅल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने विद्यार्थियों को खेलो में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को खेलो के महत्व से अवगत कराया एंव अनुशासन में रहकर खेल, खेलने का आग्रह किया।

pop ronak

आज सम्पन्न हुई बैडमिन्टन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल रामावत व द्वितीय स्थान इन्द्रजीत ने प्राप्त किया। इसी प्रकार शंतरज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केशव मदान व द्वितीय स्थान गिरीराज पंचारिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *