बाइक पर पलटा लकड़ियों से भरा ट्रक, तीन की मौत

बाइक पर पलटा लकड़ियों से भरा ट्रक, तीन की मौत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 25 अगस्त। राजस्थान के चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में बीती रात लकड़ियों से भरा ट्रक बाइक पर पलट गया जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पार्वतीसर पुलिया के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर पलट गया जिससे बाइक सवार शाहरुख खान (22), सोयल (20), और सद्दाम (18) की मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया कि शाहरुख खान और सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोयल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *