गणेशम रिसॉर्ट के सामनेहाईवे पर टैक्सी और कार की भीषण टक्कर, 2 की मौत

गणेशम रिसॉर्ट के सामनेहाईवे पर टैक्सी और कार की भीषण टक्कर, 2 की मौत
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 4 अक्टूबर। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में जयपुर-जोधपुर बाईपास पर गणेशम रिसॉर्ट के सामने शनिवार सुबह 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार और रिसॉर्ट से बाहर निकल रही टैक्सी में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना जयपुर रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित शादी समारोह से खाना खाकर लौट रहे लोगों के साथ हुई। थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि गणेशम रिसॉर्ट से एक कार (टैक्सी) बाहर निकलकर हाईवे पर आई, तभी हाईवे पर तेज स्पीड से जा रही एक अन्य कार से उसकी भिड़ंत हो गई।  हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। टक्कर के बाद अंदर बैठी सवारियों को राहगीरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालना पड़ा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृतक रथखाना क्षेत्र के निवासी
इस हादसे में बीकानेर के रथखाना क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान ज्योति पत्नी राकेश और विजय कुमार पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। वहीं, 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ट्रोमा सेंटर के रेड एरिया में भर्ती कराया गया है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात फिर से शुरू करवाया। मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *