कॉलेज व स्कूल जाने की कहकर निकली दो युवतियां लापता, दो दिन बाद भी नहीं लौटीं घर

कॉलेज व स्कूल जाने की कहकर निकली दो युवतियां लापता, दो दिन बाद भी नहीं लौटीं घर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

सीकर, 13 दिसंबर। राजस्थान के सीकर जिले से दो अलग-अलग मामलों में युवतियों के लापता होने की घटना सामने आई है। एक 19 वर्षीय युवती कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जबकि 18 वर्षीय दूसरी लड़की स्कूल में फॉर्म भरने की कहकर निकली थी। दोनों युवतियों का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

19 वर्षीय युवती का मोबाइल स्विच ऑफ
पहला मामला 19 वर्षीय युवती की गुमशुदगी का है। युवती के भाई ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बहन 10 दिसंबर की सुबह लगभग 11 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, लापता युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी आ रही है।

pop ronak

8 वर्षीय लड़की स्कूल तक नहीं पहुंची
दूसरे मामले में, 18 वर्षीय लड़की की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 11 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल में फॉर्म भरने जाने की बात कहकर निकली थी। जब वह समय पर वापस नहीं आई, तो परिवार ने स्कूल में पता किया, जहाँ जानकारी मिली कि युवती वहाँ आई ही नहीं थी। लापता लड़की की भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
===================

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *