बीवी बेवफा हुई तो साइको बन गया पति, बदला इतना खौफनाक…पूरा गांव ही दहल गया

बीवी बेवफा हुई तो साइको बन गया पति, बदला इतना खौफनाक...पूरा गांव ही दहल गया
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

चूरू, 14 दिसम्बर। राजस्थान के चूरू जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच रिश्तों की खटास और बदले की आग ने एक परिवार को तहस-नहस कर दिया। यह घटना हनुमानगढ़ के भादरा तहसील के एक छोटे से गांव गड्डा के निवासी झाबर सिंह से जुड़ी है, जिसे अपनी पत्नी के धोखे का बदला लेने की सनक ने एक खतरनाक गुनाहगार बना दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपनी पत्नी की बेवफाई से था दुखी…
घटना 2023 की है, जब झाबर सिंह ने अपनी पत्नी की बेवफाई से आहत होकर ससुराल पर देसी बम से हमला कर दिया। शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन हुई, जिसके चलते झाबर सिंह की पत्नी अपने मायके लौट गई। इसके बाद वह एक अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस बात से झाबर सिंह बेहद नाराज और अपमानित महसूस कर रहा था।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

घर में बनाया देसी खतरनाक बम और उड़ा दिया घर
अपने गुस्से और बदले की भावना को शांत करने के लिए उसने एक खतरनाक देसी बम बनाया। घटना के दिन, उसने चूरू के पोटी गांव स्थित अपने ससुराल के बाहर जाकर बम फेंक दिया। इस विस्फोट में झाबर सिंह के साले की पत्नी बुरी तरह झुलस गई, जबकि उसके साले का बेटा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। बम के प्रभाव से मोनू का एक हाथ शरीर से अलग हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

21 गवाहों और 68 दस्तावेजों को सबूत हुई उम्रकैद
वारदात के बाद ससुराल पक्ष ने रतन नगर थाने में झाबर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने झाबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में मुकदमा चलाया गया। अभियोजन पक्ष ने 21 गवाहों और 68 दस्तावेजों को सबूत के तौर पर पेश किया। अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने झाबर सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 75,000 रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई। यह मामला यह दर्शाता है कि गुस्सा और सनक किस हद तक इंसान को बर्बादी के कगार पर पहुंचा सकती है।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *