नत्थूसर बास में सेवा की मिसाल, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बांटे 121 परिंडे

नत्थूसर बास में सेवा की मिसाल, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बांटे 121 परिंडे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • परिंडा लगाओ – परिंदा बचाओ

बीकानेर, 4 मई। मरुधरा में सूर्य की तपिश और चढ़ते पारे के बीच बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के लिए बीकानेर में सेवा के हाथ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार शाम नत्थूसर बास क्षेत्र स्थित विवेक नाथ जी की बगेची के पास एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 121 मिट्टी के परिंडों (पालसियों) का निःशुल्क वितरण कर आमजन को जल सेवा का संदेश दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भीषण गर्मी में जीवनदान की पहल
कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि मरुस्थल की भीषण गर्मी में पानी की तलाश में भटकते पक्षियों को जीवनदान देने के उद्देश्य से “परिंडा लगाओ – परिंदा बचाओ” अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह हम सभी का मानवीय दायित्व है कि अपनी छतों और बालकनियों में पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करें।

pop ronak

सिर्फ परिंडा लगाना नहीं, जल भरना भी जरूरी
वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि लोग केवल परिंडे लगाकर न छोड़ें, बल्कि उनमें नियमित रूप से स्वच्छ जल भरना भी सुनिश्चित करें। मिट्टी के पात्रों की विशेषता यह है कि इनमें पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जो पक्षियों को राहत पहुँचाने में अधिक प्रभावी होता है।

महाराज विलासनाथ जी का सानिध्य
इस पुनीत कार्य में योगी विलासनाथ जी महाराज का सानिध्य रहा। उनके साथ अजय गहलोत, भैरूलाल सोलंकी, मनोज रतावा, संदीप स्वामी, हेमंत सांखला, विकास जोशी, भरत गहलोत और सत्यनारायण सांखला ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन सभी ने स्वयं अपने हाथों से राहगीरों और क्षेत्रवासियों को परिंडे भेंट किए और पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

युवाओं और बच्चों ने लिया संकल्प
रविवार सायं 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय निवासी, बल्कि बड़ी संख्या में युवा और बालक-बालिकाएं भी शामिल हुए। उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक परिंडे प्राप्त किए और इन्हें अपने घरों व आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित लगाकर उनमें नियमित पानी भरने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

sesumo school
sjps