मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आड़सर में करेंगे रात्रि विश्राम, राजीविका सखियों और किसानों से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आड़सर में करेंगे रात्रि विश्राम,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, 4 मई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार शाम बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आड़सर गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला और भाजपा संगठन पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत और वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का अंतिम जायजा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लो-प्रोफाइल और जनसंवाद आधारित कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का यह दौरा भव्यता के बजाय सादगी और सीधे जनसंपर्क पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम “ग्रामीण रथ समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे और सीधे गांव के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

pop ronak

इन वर्गों से होगा सीधा संवाद
मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान ग्रामीण समाज के विभिन्न स्तंभों से संवाद करेंगे:
राजीविका सखियां: सबसे पहले मुख्यमंत्री महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली राजीविका सखियों से चर्चा करेंगे।
प्रगतिशील किसान: कृषि, सिंचाई और ग्रामीण उत्पादन को लेकर किसानों के सुझाव और समस्याएं सुनेंगे।
युवा और बुजुर्ग: समाज के वरिष्ठ नागरिकों से अनुभव साझा करेंगे और युवाओं से उनकी भविष्य की अपेक्षाओं पर बात करेंगे।

कार्यकर्ता के घर भोजन और गांव में विश्राम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली के अनुरूप, इस दौरे में भी संगठन को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री का रात्रि भोजन बूथ अध्यक्ष के निवास पर होगा। वहीं, वे रात्रि विश्राम भी आड़सर गांव में ही करेंगे। इस पहल को सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति: तैयारियों के जायजा लेने के दौरान दिलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी, पवन स्वामी एवं सुरेंद्र स्वामी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

sjps