श्री राजारामजी आंजणा समाज, मदुरै द्वारा 83 वीं पुण्यतिथि पर अखंड जागरण एवं भजन संध्या संपन्न
श्री राजारामजी आंजणा समाज, मदुरै द्वारा 83 वीं पुण्यतिथि पर अखंड जागरण एवं भजन संध्या संपन्न


मदुरै, 11 अगस्त । श्री राजारामजी आंजणा समाज, मदुरै के तत्वाधान में परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री राजारामजी महाराज की 83वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं अपार उत्साह के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर 10 अगस्त 2026 (सोमवार) की रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक श्री लीलादेवी भवन, मदुरै में अखंड जागरण का आयोजन हुआ। जोधपुर के प्रसिद्ध गायक कलाकार राघवनाथ लवेरा खुर्द ने अपने सुमधुर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर पूरे प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर भजन गंगा का आनंद लिया।


महिलाओं के लिए आयोजित हुई विशेष भजन संध्या
अखंड जागरण से पूर्व 10 अगस्त को सायंकाल 5 से 8 बजे तक महिलाओं के लिए विशेष भजन संध्या रखी गई, जिसमें समाज की महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की सुरम्य प्रस्तुतियां दीं।


कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं ने शिरकत कर पूज्य राजारामजी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में परस्पर एकता, भाईचारे और धार्मिक चेतना का विस्तार होता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान राजारामजी महाराज के जयकारों से परिसर गुंजायमान रहा।
कार्यकारिणी का रहा सराहनीय योगदान
आयोजन को सुचारु एवं सफल बनाने में आंजणा समाज मदुरै की कार्यकारिणी के अध्यक्ष लाखाराम, उपाध्यक्ष लालाराम, कोषाध्यक्ष नारायणराम, उपकोषाध्यक्ष हरीराम, सचिव राकेशकुमार, उपसचिव मंगलाराम, मंत्री हनुमान पटेल, सहमंत्री हीराराम एवं प्रचार मंत्री खीमाराम सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

