ACB ने की कार्रवाई कॉन्स्टेबल को घूस लेते पकड़ा

ACB ने की कार्रवाई कॉन्स्टेबल को घूस लेते पकड़ा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

यूपी के पुलिसकर्मी के साथ मिलकर मांगे 10 हजार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीकर , 25 जून। सीकर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सीकर एसीबी टीम के डीवाईएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उसके खिलाफ उत्तरप्रदेश के हाथरस के पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मनोज तस्दीक करने के लिए आए थे।

11 जून को लक्ष्मणगढ़ थाने का कॉन्स्टेबल रघुवीर भी उनके साथ परिवादी के पास गया। दोनों ने परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद कॉन्स्टेबल रघुवीर 7 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर सहमत हुआ। जिसके बाद आज रघुवीर को 7 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।

एसीबी जयपुर के निर्देशन में हुई छापेमारी
बताया गया कि यह कार्रवाई एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी सीकर के उप अधीक्षक पुलिस रविन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद द्वारा ट्रेप की कार्यवाही की गई. फिलहाल मामले में आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है.

यूपी के एक मामले में परिवादी से मांग रहा था घूस

सीकर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के उपाधीक्षक रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग सीकर को परिवादी द्वारा एक शिकायत मिली कि उसके खिलाफ कोतवाली थाना हाथरस (उत्तरप्रदेश) में दर्ज प्रकरण में तस्दीक करने आए यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल मनोज एवं लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के कांस्टेबल द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था.

जिस पर कांस्टेबल रघुवीर 7 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति हुआ. फिर परिवादी से 7 हजार की रुपए लेते कांस्टेबल को आज रंगे हाथ गिरफ्तार किया. अब गिरफ्तार कांस्टेबल से पूछताछ कर उसके आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा.

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *