विशेष अनुष्ठान से सनातन जागृति का एक नया इतिहास लिखा

विशेष अनुष्ठान से सनातन जागृति का एक नया इतिहास लिखा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 30 जून। भारतीय संस्कृति व सनातन जागृति महाअभियान के 41 वे वर्ष के दिव्य व विशेष अनुष्ठान पूर्ण होने पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी का पूजन कर भोग अर्पित किया गया। चरण बद रूप से ज़िले/शहर के 108 मंदिरो में भोग व पूजन के दिव्य व विशेष अनुष्ठान होंगे जो क्षेत्रवार चरणबद रूप से होंगे।
भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभोम महासभा के अध्यक्ष ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में 41 वे पूजन अनुष्ठान के अन्तर्गत 29 जून 2023 से भारतीय संस्कृति व सनातन जागृति का लगातार 365 दिवस तक वर्ष पर्यन्त शुरू हुवे महा अभियान के साथ बीकानेर ने देश व दुनिया में नया इतिहास लिखा है।
देश व दुनिया का आज तक के सबसे लंबें व लगातार बड़े बड़े अनुष्ठान के साथ हुवे महा अभियान से हर प्रदेश वासी गर्वित हुवा है। जिसने सनातन समाज के धरातल पर सनातन जागृति का एक नया इतिहास लिखा है जो आगे भी नये रूप में जारी रहेगा इसका देश प्रदेश दुनिया में एक विशेष संदेश गया है 30 जून 2024 को नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी के पूजन व भोग के साथ बीकानेर में भोग व पूजन के अनुष्ठान शुरू हुवे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय संस्कृति व सनातन आस्था के अन्तर्गत देश व दुनिया का विशेष अनुष्ठान भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभोम महासभा श्री दिव्य शिवशक्ति पीठ ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन, श्री विप्र महासभा की ओर से पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ( राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभोम महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा , अधिष्ठाता श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ) की अगुवाई में हुवा।

pop ronak

भारतीय संस्कृति व सनातन जागृति महा अभियान का 29 जून 2023 को शुरू हुवे विशेष व दिव्य अनुष्ठान के लगातार 365 दिवस जारी होते पूर्ण होने पर बीकानेर में 108 मंदिरों में भोग व पूजन के अनुष्ठान होंगे। इसका शुभारंभ 30 जून 2024 को नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर बीकानेर सहित शहर के 21 मंदिरों में भोग व पूजन के दिव्य व विशेष अनुष्ठान के साथ हुवा पूजन अनुष्ठान में समर्पित रहे पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच कीं अगुवाई मैं शंकर लाल जोशी, मधुसूदन व्यास एडवोकेट उच्च न्यायालय , राकेश आसोपा , गोपाल सोनी कन्हैयालाल गहलोत, लाला छनगानी , रजत दाधीच , प्रवीण दाधीच आदि थे।

प्रातः 10.00 बजे भोग पुष्प मालाओं पूजन सामग्री से सजी थालिया लाल सुनहरी ध्वजाओं व विष्णु के दस अवतार की अभिमंत्रित तस्वीर देवचित्रों सहित गीता मंदिर से ढोल नगाडो शंख ध्वनि व जयकारे के साथ रवाना हो करके नगर सेठ लक्ष्मी नाथ जी दरबार में पहुँचा। जहां मुख्य पुजारी मुन्ना पुजारी बुलाकी पुजारी महेश पुजारी शुभम् पुजारी नवरतन पुजारी कान्हा पुजारी आदि ने भोग आदि की थालिया ले करके नगर सेठ का पूजन पुष्प माला चढ़ा करके भोग अर्पित किया एक साथ आसपास के इक्कीस मंदिरों में भोग अर्पित करके प्रसाद सभी भक्तों को अभिमंत्रित तस्वीरो सहित वितरित किया गया।

सोमवार 1जुलाई 2024 को भोग का दिव्य व विशेष अनुष्ठान पंच मंदिर धनीनाथ गिरी मठ, जगन्नाथ जी मंदिर, गणेश मंदिर सट्टा बाज़ार, शिव मंदिर केईएम रोड , हनुमान मंदिर रतन बिहारी पार्क के पास आदि इग्यारह मंदिरों में अर्पित होगा।

आयोजन प्रभारी शंकरलाल जोशी ने बताया कि पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच का 365 दिनों का लगातार हुवा यह अनुष्ठान देश व दुनिया का एकमात्र अनुष्ठान के रूप में दर्ज हुवा है। जिसने भारतीय संस्कृति व सनातन जागृति में धरातलीय कार्य का एक इतिहास लिखा हे। जो विशेष व अतुलनीय रहेगा वर्ष पर्यंत संतों के सानिध्य में हर पर्व को परंपरागत रूप से दिव्य व विशेष रूप से एक साथ 108 या अधिक मंदिरों में अनुष्ठान करके मनाया जाना व सवा सवा लाख मंत्रों से विभिन्न देव चित्रों को अभिमंत्रित करके निःशुल्क वितरित करना सहज व सरल नहीं था।

पंडित दाधीच की भारतीय संस्कृति व सनातन के प्रति गहरी व सच्ची श्रद्धा भावना आस्था समर्पण ने सहज व सरल करते हुवे हर अनुष्ठान को दिव्य व विशेष रूप से सनातन परंपरा के अनुसार परंपरागत तरीक़े से आहूत किया गया जिससे हर बीकानेर वासी सनातनी का गौरव बढ़ा है।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *