घुसपैठ रोकने की कोशिश में कश्‍मीर में सेना के एक और जवान की शहादत

घुसपैठ रोकने की कोशिश में कश्‍मीर में सेना के एक और जवान की शहादत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नई दिल्‍ली, 23 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा (LOC) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया. हालांकि इस दौरान एक जवान शहीद हो गए. भारत माता की रक्षा में उन्‍होंने अपने प्राणों की आहुति दी.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेना के एक अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सतर्क सैनिकों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब देकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी.” कोर ने कहा, “भारी गोलीबारी के दौरान एक वीर जवान घायल हो गया. अभियान जारी है.”

pop ronak

सूत्रों के अनुसार, सैनिकों को कृष्णाघाटी के बट्टल अग्रिम क्षेत्र में आतंकवादियों के समूह की गतिविधियों का पता चला और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. सूत्रों ने बताया कि लांस नायक सुभाष कुमार भीषण मुठभेड़ में घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को भी “नुकसान” पहुंचा है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिक का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के बाद सेना को सौंप दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है. हाल के महीनों में जम्मू में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे क्षेत्र में आतंकवाद के फिर से सिर उठाने की आशंका बढ़ गई है.

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *