उदयरामसर दादाबाड़ी में वार्षिक ध्वजारोहण में दादा गुरुदेव की भक्ति संगीत के साथ पूजा, बच्चों ने किया दर्शन-वंदन

उदयरामसर दादाबाड़ी में वार्षिक ध्वजारोहण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 15 दिसम्बर। उदयरामसर की दादाबाड़ी में रविवार को वार्षिक ध्वजारोहण बीकानेर मूल की साध्वीश्री प्रभंजनाश्रीजी व चिदयशाश्रीजी महाराज के नेतृत्व में उदयरामसर दादाबाड़ी में वार्षिक ध्वजारोहण भक्ति संगीत के साथ आयोजित किया गया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिन शासन सेवा ग्रुप के बच्चों ने रांगड़ी के चौक के सुगनजी महाराज का उपासरा से चैत्य परिपाटी के तहत प्रस्थान कर रेल दादाबाड़ी, तुलसी विहार के शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर, आसोपा जैन मंदिर व उदयरामसर दादाबाड़ी में दर्शन वंदन किया । ग्रुप के पवन खजांची ने बताया कि पांच मंदिर में दर्शन के दौरान अनेक श्रावकों ने बच्चों का प्रभावना से अभिनंदन किया।

pop ronak

वार्षिक ध्वजारोहण का लाभ भीखमचंद नाहटा परिवार ने लिया। उदयरामसर दादाबाड़ी में पूजा, ध्वजारोहण व भक्ति संगीत कार्यक्रम में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल सहित अनेक बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर व उदयरामसर के श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *