पत्नी के सामने पति और दो बच्चों की दर्दनाक मौत, कोटा में डंपर ने रौंदा परिवार

पत्नी के सामने पति और दो बच्चों की दर्दनाक मौत, कोटा में डंपर ने रौंदा परिवार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

कोटा, 30 जून। राजस्थान के कोटा शहर में रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने एक परिवार की खुशियां एक झटके में छीन लीं। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पूरे परिवार को पीछे से रौंद डाला। इस भयावह दुर्घटना में पिता, बेटी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोटा में परिवार की सैर बन गई काल
जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा कहार अपनी पत्नी ज्योति, बेटी यशस्वी और तीन साल के बेटे पार्थ के साथ बाइक पर सवार होकर सूरसागर की ओर जा रहे थे। तभी श्रीराम रेंस फैक्ट्री के पास पीछे से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार परिवार करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर ही कृष्णा कहार और उनकी बेटी यशस्वी ने दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बेटे पार्थ की भी मौत हो गई। पत्नी ज्योति का इलाज जारी है; डॉक्टरों के मुताबिक, उनका एक पैर कट गया है और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पूरे इलाके में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरा परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल में मौजूद परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे डंपर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *