गुरुवार ,16 नवम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार

31 दिसम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया
==============================


भारत की जीत पर मनी दिवाली, लोग बोले ये ‘शमी फाइनल’ था,मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, वनडे में की भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी

1 मोहम्मद शमी के फैन हुए पीएम मोदी, तारीफ में क्या कुछ बोले? पीएम ने एक्स पर कहा, ”आज का सेमीफ़ाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया. मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढियां याद रखेगी. वेल प्लेड शमी।
2 वर्ल्ड कप: शमी ने झटके सात विकेट, न्यूज़ीलैंड को 70 रन से हराकर 12 साल बाद फ़ाइनल में पहुंचा भारत।
3 प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रांची, झारखंड में बहुत बड़ा अभियान भारत सरकार ने शुरू किया है- विकसित भारत संकल्प यात्रा।
4 मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं में नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
5 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का इस्तीफा, बेहद मार्मिक पोस्ट लिखकर छोड़ी कप्तानी।
6 प्रियंका बोलीं-सिंधिया ने पीठ में छुरा घोंपा, दतिया में कहा- मोदी ने गद्दारों को पार्टी में लिया; सीधी में लेट पहुंचने पर माफी मांगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 कांग्रेस की सरकार द्वारा कर्नाटक में किए जा रहे काम का ब्योरा देते हुए प्रियंका ने कहा कि हम कर्नाटक में महिलाओं को 2000 रू. सम्मान राशि पहले से दे रहे हैं। हम मप्र में कांग्रेस सरकार आने पर 1500 प्रति महीने महिलाओं को सम्मान राशि देंगे। किसानों की धान का 2500 समर्थन मूल्य में खरीदेंगे, किसानों के कर्ज माफ करने का काम करेंगे।
8 प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा, इन्होंने विश्वासघात किया, अपनी ‘पारिवारिक परंपरा’ को अच्छी तरह से बरकरार रखा.
9 एमपी में थमा चुनाव प्रचार का शोर, पीएम मोदी-राहुल अमित शाह, प्रियंका से लेकर शिवराज-कमलनाथ तक काफी की रैलियां,मध्य प्रदेश में मतदान के ठीक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो गया. हालांकि, प्रत्याशी जनता से डोर-टू-डोर कैंपेन कर सकते हैं।
10 चार चुनावी राज्यों में 11% ही महिला प्रत्याशी मैदान में, जहां विधायक महिला, वहां विकास 15 फीसदी तक ज्यादा होता है, भ्रष्टाचार भी कम।
11 दिल्ली की हवा में लगातार तीसरे दिन जहरीली, AQI 392,काली धुंध छाई; वैज्ञानिकों का दावा- प्रदूषण से लोगों की उम्र 12 साल कम हो रही है।
12 इटावा में चलती ट्रेन में आग लगी, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस का S-1 कोच पूरी तरह जला, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई; 16 ट्रेनें रोकी गईं।
13 नाना पाटेकर ने युवक को जड़ा थप्पड़…VIDEO हुआ वायरल, वाराणसी में शूटिंग के बीच लेने लगा था सेल्फी; ट्रोल होने पर 17 घंटे बाद एक्टर ने मांगी माफी।
14 केदारनाथ के पट बंद, शीतकाल के लिए केदार बाबा के पट बंद किए गए, विधि-विधान के साथ बाबा की डोली ने ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान किया।
15 विराट कोहली ने 50 वां शतक जड़ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज।
16 भारत 12 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में, मोहम्मद शमी ने लिए 7 विकेट, न्यूजीलैंड 70 रनों से हारा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

17 “आने वाली पीढ़ियां तक याद रखेंगी..” मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर कही यह बात. पूरा देश दे रहा बधाईयां।
18 विश्व कप 2023 जीतने वाले को मिलेंगे 33 करोड़, लेकिन हारने वाले पर भी होगी पैसों की बारिश।
19 हरभजन सिंह ने ‘धर्मांतरण’ वाले बयान पर इंजमाम उल हक़ को लताड़ा, “ये बकवास लोग कुछ भी बकते हैं।
20 उत्तरकाशी: सुरंग में 100 घंटों से ज्यादा समय से फंसे हुए हैं 40 मजदूर, अब बिगड़ रही तबीयत।
21 उत्तरकाशी में भूकंप से कांपी धरती, यहीं 5 दिनों से सुरंग के अंदर फंसे हैं 40 मजदूर।
22 दिवाली के बाद लगातार खराब हो रही दिल्ली की आबोहवा, सवारी बसों पर लग सकता है प्रतिबंध।
23 यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पुष्कर में, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला आज।
24 अमेठी कारखाने से आ गई पहली AK-203 राइफल, भारतीय सेना ने शुरू की टेस्टिंग।
25 Video: उत्तराखंड सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाएगी सेना, हरक्यूलिस विमान से ड्रिल मशीन लेकर पहुंची वायुसेना।
26 शर्म आनी चाहिए… विवियन रिचर्ड्स के रंग का उड़ा मजाक तो खूब हसे रमीज राजा, बेटी मसाबा ने बजा दी बैंड।
27 जांच से इनकार नहीं, आरोपों के समर्थन में सबूत तो दो…निज्जर हत्याकांड में जयशंकर की कनाडा को फिर दो टूक।
28 अमेरिका ने ईरान के दरवाजे पर तैनात किए महाव‍िनाशक युद्धपोत तो घबराए अयातुल्‍ला, हमास के युद्ध से किया ‘किनारा”।
29 BJP आज जारी करेगी घोषणा पत्र, अगले 2 दिनों तक राजस्थान में जेपी नड्डा और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां।

30 दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा की नाजुक स्थिति बड़ा खतरा, नेवी चीफ ने ड्रैगन के काले इरादों पर किया सतर्क।
31 दिल्ली में मुन्ना भाई कर रहे सर्जरी। ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में 3 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार।
32 कोहली ने ठोंकी सेंचुरी तो UP के दो शहरों में बंटी फ्री बिरयानी, भीड़ इतनी कि पुलिस बुलानी पड़ गई।
33 बिहार के प्राथमिक स्कूल में बनना चाहते हैं टीचर तो पूरी करनी होगी ये शर्त, नियोजित शिक्षकों को छूट।
34 उत्तराखंड में भूकंप के झटके
35 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 37 दिनों में 607 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त
36 इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
37 असम में भाजपा गठबंधन लोकसभा सीट को अंतिम रूप देने के लिए तैयार है
38 जम्मू-कश्मीर: सुरनकोट में मंदिर के पास रहस्यमय विस्फोट
39 कांग्रेस का पंजा पता नहीं कहां कहां जाकर करता है लूट-मोदी
40 मुर्मु ने बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की
41 राजस्थान के प्रत्येक परिवार और व्यक्ति का कांग्रेस के प्रति अटूट विश्वास- सीएम अशोक गहलोत।
====================
सोना +35 = 60,100
चांदी + 742 =72,335

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *