मशहूर स्कूल्स पर आयकर विभाग की रेड, करोड़ों की नकदी जब्त

मशहूर स्कूल्स पर आयकर विभाग की रेड, करोड़ों की नकदी जब्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर, 12 दिसंबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक मशहूर शिक्षण संस्थान समूह पर आयकर विभाग (आईटी) ने छापा मारा है। खबर है कि वर्धमान ग्रुप ऑफ स्कूल्स से जुड़े ठिकानों पर की गई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये कैश जब्त किया गया है। अधिकारियों को जब्त की गई नकदी गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी।
आयकर विभाग ने वर्धमान ग्रुप से जुड़े छह से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली है। यह समूह रियल एस्टेट और शिक्षण संस्थानों का कारोबार करता है। आज सुबह आईटी अधिकारियों ने मानसरोवर स्थित वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल कैंपस में मौजूद ग्रुप के मुख्य दफ्तर में तलाशी ली, जहाँ से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई। हालांकि, जब्त की गई नकदी की सटीक मात्रा का खुलासा होना अभी बाकी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टैक्स चोरी और संदिग्ध नकद लेन-देन का आरोप
वर्धमान ग्रुप पर टैक्स चोरी और ऑफलाइन नकद लेन-देन करने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद आयकर विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने ग्रुप के मुख्य दफ्तर में सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जाँच की। इसके अलावा, अधिकारी डिजिटल डिवाइस की भी जाँच कर रहे हैं ताकि ग्रुप के बड़े अधिकारियों के बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके।

pop ronak

इससे पहले, आयकर विभाग की टीमों ने कल वर्धमान ग्रुप और एसकेआईटी शिक्षण संस्थान के परिसरों की जांच की थी, जिसके बाद आज मुख्य दफ्तरों में तलाशी ली गई। रिपोर्ट के अनुसार, आज आईटी अधिकारियों ने श्याम नगर स्थित ग्रुप के दफ्तर और मानसरोवर स्कूल का दौरा किया, जहाँ फ्लैट और जमीन के सौदों में गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज, स्कूल के दफ्तर से कैश और रियल एस्टेट के कागजात जब्त किए गए।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *