बीकानेर के सरकारी समाचार

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
quicjZaps 15 sept 2025
  • वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान: 28 मई को होगी जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला

बीकानेर, 20 मई। ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का आयोजन 25 मई से 5 जून तक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि अभियान के तहत जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला 28 मई (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

pop ronak

कार्यशाला में जिले के विभिन्न औद्योगिक संघों से जुड़ी इकाइयों और सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
=========

  • सोमवार को होगी 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

बीकानेर, 20 मई। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में 25 मई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों जनवरी से मार्च 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट कार्यालय में भिजवाएं। जिससे निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार योजनाओं की प्रगति जांच की जा सके।
=======

  • आरयूबी निर्माण संबंधी बैठक गुरुवार को

बीकानेर, 20 मई। कोटगेट और सांखला फाटक पर आरयूबी निर्माण के संबंध में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार प्रातः 11:30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में यातायात पुलिस के उप अधीक्षक, बीकानेर विकास प्राधिकरण के निदेशक (अभियांत्रिकी), सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा यातायात निरीक्षक मौजूद रहेंगे।