पूर्व विधायक की महिला संग आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, विधायक के अकाउंट से हुआ पोस्ट; बिहार की राजनीति में बवाल

पूर्व विधायक की महिला संग आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, विधायक के अकाउंट से हुआ पोस्ट; बिहार की राजनीति में बवाल
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बेगूसराय/पटना, 20 मई। बिहार के राजनीतिक गलियारे में उस समय सियासी भूचाल आ गया, जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। हैरान करने वाली बात यह है कि ये तस्वीरें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मौजूदा विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम और तस्वीर वाले फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गईं। इस घटना के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चार आपत्तिजनक तस्वीरें की गईं पोस्ट, पूर्व विधायक ने बताया AI की साजिश

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को बोगो सिंह के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से पूर्व विधायक की चार तस्वीरें साझा की गईं, जिनमें वे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इन तस्वीरों को पूरी तरह से एआई (Artificial Intelligence) जनरेटेड यानी ‘डीपफेक’ करार दिया है। पूर्व विधायक ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद और विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी को इस तरह व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाकर चरित्र हनन करना बेहद निंदनीय है।

आरजेडी विधायक बोगो सिंह ने भी दर्ज कराया मामला, पुत्र बोले— छवि खराब करने की साजिश
दूसरी तरफ, इस विवाद में घिरे आरजेडी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने भी मामले से पल्ला झाड़ते हुए अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया और यह पोस्ट की गई। विधायक के पुत्र सुमित कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने पिता की साफ-सुथरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने साइबर सेल से इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

साइबर पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच
बेगूसराय साइबर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह के निजी सहायक (PA) वीरेश कुमार की ओर से एक आधिकारिक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उस आईपी एड्रेस (IP Address) और यूआरएल (URL) को ट्रैक करने में जुटी है, जहां से यह पोस्ट की गई थी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक या एआई जनरेटेड आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

sjps