तेरापंथ युवक परिषद् तिरुपुर द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, दो दिनों में 450 यूनिट रक्त संग्रहित

तेरापंथ युवक परिषद् तिरुपुर द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

तिरुपुर, 27 सितम्बर । तेरापंथ युवक परिषद्, तिरुपुर के तत्वावधान में मानव सेवा के उद्देश्य से 22 एवं 23 सितम्बर 2026 को दो दिवसीय विशाल ‘मेगा ब्लड डोनेशन कैंप’ का सफल आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर कुल 5 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सदस्यों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दो दिनों में रिकॉर्ड 450 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अभियान के अंतर्गत मुख्य आयोजन तेरापंथ भवन, तिरुपुर में किया गया, जिसका भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि लायन पीएमजेएफ मैजेस्टिक कंधासामी (Lion PMJF. Majestic Kandhasamy) एवं तिरुपुर के महापौर एम.के.एम. बालसुब्रमण्यम (Mayor M.K.M. Balasubramanian) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष रंजीत सिंह बरड़िया एवं तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष मोहित बरड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। अकेले तेरापंथ भवन केंद्र पर ही 92 यूनिट रक्तदान दर्ज किया गया।

pop ronak

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में संयोजक (Convenor) कुशल सेठिया एवं सह-संयोजक (Co-Convenor) ईशान दुग्गर का विशेष योगदान रहा। परिषद् पदाधिकारियों ने बताया कि 450 यूनिट रक्त का संग्रह समाज के सामूहिक संकल्प, सेवा भावना और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में पूरी तेरापंथ युवक परिषद् टीम, प्रबंध समिति सदस्यों, डॉक्टरों की टीम और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।