भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार SUV ट्रेलर ट्रक से टकराई, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार SUV ट्रेलर ट्रक से टकराई, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
quicjZaps 15 sept 2025

भावनगर , 06 अक्टूबर । गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तलाजा तालुका में ट्रापाज गांव के पास भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ी एक ट्रेलर ट्रक से तेज रफ्तार बोलेरो SUV जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

काम पर जा रहे थे शिपयार्डकर्मी
पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। SUV में सवार सभी पीड़ित भावनगर से अलंग स्थित शिपयार्ड में काम के लिए जा रहे थे। अलंग थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर पहले से खड़ी ट्रेलर ट्रक से पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो सीधे जा टकराई, जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

pop ronak

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, गाड़ी काटकर निकाले शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना खौफनाक था कि जोरदार टक्कर से ट्रेलर ट्रक भी आगे खिसक गया और SUV पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा लोहे की छड़ों से वाहन के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भावनगर के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।