नामदेव कथा का आयोजन पंढरपुर में

नामदेव कथा का आयोजन पंढरपुर में
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 18 मार्च। पंढरपुर के पावन धाम पर संत श्री नामदेव जी महाराज की कथा का आयोजन 20 सितंबर 2024 को किया जाएगा। जिसकी पूर्व तैयारी एवं प्रचार प्रसार हेतु गंगा शहर बीकानेर में पधारे जगदीश पडिहार सूरत, विकाश रूनवाल, चौथमल सांखला ,रामकिशोर भाटी का स्वागत संत शिरोमणि श्री नामदेव कोलायत ट्रस्ट एवं नामदेव समाज के द्वारा माल्यार्पण करके किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जगदीश परिहार ने बताया की कथा संत श्री रामप्रसाद जी महाराज जोधपुर के श्री मुख से होगी और कहा की संत श्री नामदेव जी महाराज सभी युगों में किसी न किसी रूप में अवतरित हुए हैं। इसलिए नामदेव जी महाराज की जीवनी का उल्लेख हर घर में होना चाहिए। इस हेतु कथा का आयोजन किया जा रहा है।

pop ronak

ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने बाहर से पधारे सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन ट्रस्ट के मंत्री हनुमान छींपा ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल छींपा , संरक्षक सम्पत लाल भाटी ,मनोज छींपा ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में सुशील कुमार छींपा , मोहनलाल, भूपेश छींपा, महेंद्र कुमार छींपा ,राहुल छींपा ,भंवरलाल छींपा ,धनराज छींपा ,नितेश छींपा सभी समाज बंधु उपस्थित हुए।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *