पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी

पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • लगातार दूसरी बार हासिल की उपलब्धि , संभागीय आयुक्त ने किया सम्मान, पदक जीतने का जताया विश्वास

 

बीकानेर, 9 जुलाई। बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी 28 अगस्त से 6 सितंबर तक पेरिस में आयोजित होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारतीय तीरंदाज दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह लगातार दूसरा मौका होगा, जब स्वामी इन खेलों में भागीदारी निभाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस उपलब्धि पर मंगलवार को संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी की अगुवाई में स्वामी का स्वागत किया गया। संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रसन्नता जताते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पैरालंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्याम सुंदर इन खेलों में पदक जीतकर पेरिस में भारत का तिरंगा झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को स्वामी से उम्मीदें हैं।

pop ronak

स्वामी के कोच अनिल जोशी ने बताया कि पेरिस में आयोजित होने वाले पैरालंपिक खेलों में तीरंदाजी में भारत के 6 खिलाड़ी भाग लेंगे, श्याम सुंदर स्वामी यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। स्वामी ने वर्ष 2022 में टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। स्वामी 12 जुलाई से सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक माह के प्रशिक्षण में भाग लेंगे। वहीं से पेरिस के लिए रवाना होंगे।

बेहद साधारण परिवार से है स्वामी का ताल्लुक

जोशी ने बताया कि श्याम सुंदर स्वामी का परिवार साधारण पृष्ठभूमि से है। उनके पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं। उन्होंने कभी भी अपने बेटे के सपनों में रुकावट नहीं आने दी। श्याम सुंदर की कड़ी मेहनत और समर्पण ने इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने स्वामी के करियर की अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *