टायर फटने से कार डंपर से टकराई, 47 वर्षीय व्यक्ति और 10 दिन की बच्ची की मौत

टायर फटने से कार डंपर से टकराई
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नवलगढ़ , 6 दिसंबर। झुंझुनूं रोड पर डूंडलोद गर्ल्स स्कूल के पास टायर फटने से हुई भीषण दुर्घटना में 47 वर्षीय व्यक्ति और 10 दिन की बच्ची की मौत हो गई। अनियंत्रित कार के डंपर से टकराते ही वाहन चकनाचूर हो गया।
झुंझुनूं रोड स्थित डूंडलोद गर्ल्स स्कूल के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मृतकों में 47 वर्षीय पुरुष और 10 दिन की नवजात बच्ची शामिल है। जयपुर से टमकोर जा रहे परिवार की कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे डंपर से जा भिड़ा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दो घायल
दुर्घटना में मोहम्मद मकसूद (47) पुत्र मोहम्मद मनीर, निवासी टमकोर की मौत हो गई। वे पिछले कुछ समय से जयपुर के विद्याधर नगर में रह रहे थे। हादसे में 10 दिन की बच्ची मेविश पुत्री इकरामुद्दीन की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल खेरुनिशा (30) और इकरामुद्दीन (32) को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *