बीकानेर के पीयूष पुरोहित को उपाध्यक्ष और आनंद जोशी को सचिव का दायित्व; ‘असमनी’ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी गठित

बीकानेर के पीयूष पुरोहित को उपाध्यक्ष और आनंद जोशी को सचिव का दायित्व; 'असमनी' की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी गठित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के संगठन ‘असमनी’ का हुआ विस्तार
  • जनवरी 2027 तक रहेगा नवनियुक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल

जयपुर/बीकानेर, 06 अगस्त । एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (‘असमनी’) राजस्थान इकाई की आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का मनोनयन किया, जिसका कार्यकाल जनवरी 2027 तक रहेगा। इस नवीन कार्यकारिणी में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकारों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें पीयूष पुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा आनंद जोशी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हर संभाग को प्रतिनिधित्व, बीकानेर को मिली अहम जिम्मेदारी

pop ronak

बैठक में संगठन को राज्य के प्रत्येक जिले तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि इस बार सभी संभागों से दो-दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी विस्तार के साथ-साथ छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं व हितों की मजबूती से पैरवी की जा सके।

स्मारिका प्रकाशन व राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन का निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर आधारित एक विशेष स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेशभर के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से शीघ्र ही एक भव्य राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि संगठन लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेशभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

‘असमनी’ की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी
प्रदेश अध्यक्ष: गोपाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष: पीयूष पुरोहित (बीकानेर), अमृता मौर्य (जयपुर), अशोक सिंघल (भरतपुर), बाबूलाल सोनी (उदयपुर), मदनलाल शर्मा (जोधपुर), विजय पराशर (अजमेर) एवं रूपेश टिंकर (कोटा)।

महामंत्री: पुरुषोत्तम शर्मा

प्रदेश सचिव: आनंद जोशी (बीकानेर), राकेश जाजोरिया (जयपुर), अजय शर्मा (भरतपुर), रंजन दैया (जोधपुर), अनुराग जैन (अजमेर) एवं भरत सिंह चौहान (कोटा)।

संगठन मंत्री: अजय नागर एवं ओमवीर भार्गव

कोषाध्यक्ष: दीपक अग्रवाल

प्रचार मंत्री: कमल शर्मा

विधिक सलाहकार: भानुराज टांक

कार्यकारिणी सदस्य: गोपाल व्यास, हर्षित गुप्ता, छगन तिवारी, नंदू श्री मंत्री एवं सुरेश पाण्डेय।

सलाहकार मंडल: गुलाब बत्रा, अशोक चतुर्वेदी, आशा पटेल, राजेन्द्र राज, पीयूष कुलश्रेष्ठ एवं अनन्त शर्मा।

बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण व स्वागत कर संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया गया। आगामी दिनों में संगठन जिला स्तर तक अपनी इकाइयों का विस्तार करेगा, जिससे छोटे समाचार पत्रों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पुरजोर तरीके से पहुंचाया जा सके।

sjps
sesumo school