पीहर से अपने ससुराल जा रही महिला की सोने की चैन छीनी

पीहर से अपने ससुराल जा रही महिला की सोने की चैन छीनी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 3 नवम्बर। बीकानेर शहर का परकोटा अब तक सुरक्षित माना जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में ये एरिया भी सुरक्षित नहीं रहा है। ताजा मामला शनिवार देर रात का है, जब एक महिला के गले से उस समय चेन लूट ली गई, जब वो पीहर से वापस ससुराल जा रही थी। घटना पुष्करणा स्कूल के पास की है, जिसके बाद नयाशहर पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी खंगाले हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरअसल, बिस्सों के चौक के पास मनावतों की गली में रहने वाले आशीष बिस्सा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। बिस्सा ने बताया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी बिस्सा भाटों के बास से बिस्सा चौक की तरफ अपने ससुराल आ रही थी। रास्ते में पुष्करणा स्कूल के पास बाइक पर सवार दो युवक आए और मीनाक्षी के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। पलक झपकते ही इनमें से एक युवक ने मीनाक्षी के गले में पहली सोने की चेन छीन ली। करीब पैंतीस ग्राम की ये चेन लाखों रुपए कीमत की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद रविवार सुबह सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। आसपास के कई घरों में सीसीटीवी पुलिस ने लिए हैं लेकिन अब तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

pop ronak

माना जा रहा है कि महिला का पीछा किया गया और बाद में पुष्करणा स्टेडियम के पास सूनसान स्थान देखकर झीना छपटी की गई। आमतौर पर पुष्करणा स्कूल से आगे देर तक लोग बैठे रहते हैं लेकिन इसके बाद भी इस घटना को अंजाम दिया गया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *