पौधे लगाने के लक्ष्य के बजाय, पौधे पालने का लक्ष्य रखें- मेहता

आज वृक्षारोपण कर भविष्य को संरक्षित एवं सुरक्षित करें
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • आज वृक्षारोपण कर भविष्य को संरक्षित एवं सुरक्षित करें

बीकानेर , 2 अगस्त। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर में आज भारत विकास परिषद्, नगर इकाई के सौजन्य से एक पेड़ माँ के नाम लगा कर वन महोत्सव का आयोजन प्रभागाध्यक्ष डॉ. एस. सी. मेहता के नेतृत्व में केंद्र के हर्बल गार्डन में किया गया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर मुख्य अतिथि डॉ वेद प्रकाश गोयल ने कहा की ग्लोबल वार्मिंग से धरती मां को बचाने के लिए हमें अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करना चाहिए एवं भारत विकास परिषद् इस नेक कार्य को प्रतिवर्ष विधिवत रूप से करती आई है | आज इस बरसते मौसम में भी हम वृक्षारोपण का कार्य कर पर्यावरण के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को दौहरा रहे हैं |

pop ronak

इस अवसर पर डॉ मेहता ने आवाहन किया कि हम आज वृक्षारोपण कर भविष्य को संरक्षित एवं सुरक्षित करने का कार्य करें एवं कहा कि पौधे लगाने के लक्ष्य के बजाय, पौधे पालने का लक्ष्य रखें | बिना प्लानिंग के पौधे बांटने एवं हर कहीं पौधा लगाने से कोई लाभ नहीं होता | इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि श्री मति मंजू गोयल ने फल-दाय वृक्षों का लगाने की बात कही |

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के सचिव राजीव शर्मा, देवेन्द सिंह भाटी एवं राजेन्द्र श्री माली ने भी वृक्षारोपण किया | अतिथियों का स्वागत महेंद्र सिंह ने किया | कार्यक्रम ओम प्रकाश एवं गोपाल ने आयोजित किया | कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही |

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *