जैन ओलम्पिक का आज समापन समारोह

जैन ओलम्पिक का आज समापन समारोह
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर 17 दिसम्बर । जैन यूथ क्लब के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम आयोजित तीसरे जैन खेल ओलम्पिक 2023 में शनिवार को बच्चे व उनके अभिभावक और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मैदान में पहुंच गए। अभिभावक अपने बच्चों की खेल प्रतिभा को देखकर प्रोत्साहित कर रहे थे वहीं रोचक व आनंदित करने वाली बोरी दौड़ में तो बच्चों के गिरने, ठुमक-ठुमक कर चलने पर करतल ध्वनि कर रहे थे। वहीं कई अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा को मोबाइल में वीडियों व फोटो के जरिए कैद कर रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन यूथ क्लब के सह सचिव दर्शन जैन सांड ने बताया कि तीसरे जैन खेल ओलम्पिक के फाइनल मुकाबले व पारितोषिक वितरण के साथ समापन रविवार शाम को होगा। कक्षा एक से दसवीं तक के बालक-बालिकाओं की 100, 200 मीटर दौड़ व सेक यानि बोरी दौड़, इंडोर गेम में कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट के फाइनल मुकाबले होंगे। सर्वाधिक एथेलेटिक्स कक्षा एक से दसवीं तक के 172 बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट टीम के विजेता व उप विजेता को ट्रॉफी, विभिन्न खेलों के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड,सिल्वर व कांस्य पदक दिए जाएंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी, सदस्य एक जैसी पोशाक में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में लगे थे। दर्शकों की सुविधा के लिए एल.ई.डी. से विभिन्न खेलों का लाइव प्रदर्शन किया जा रहा था। बड़ी संख्या में बच्चों के पहुंचने पर उनके अभिभावक उनके खान पान की वस्तुएं साथ लेकर आएं थे। खेल मैदान के बाहर कई बच्चें व उनके अभिभावक अल्पहार की पिकनिक मनाते नजर आएं। वहीं क्रिकेट के मुकाबलों के दौरान सर्वाधिक हूटिंग हो रही थीं। दौड़ों के दौरान अभिभावक अधिक आनंदित नजर आ रहे थे ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *