राजस्थान में भारतीय वायुसेना का विमान तेजस क्रैश, सामने आया हादसे का विडिओ , जानिए तेजस की खासियत

राजस्थान में भारतीय वायुसेना का विमान तेजस क्रैश,
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 एलसीए तेजस मंगलवार को राजस्थान (Rajasthan) के जैसेलमेर में दुर्घटना का शिकार हो गया। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

LCA Tejas Crashes In Rajasthan जैसलमेर , 12 मार्च। भारतीय वायु सेना का स्वदेशी विमान एलसीए तेजस मंगलवार को राजस्थान के जैसेलमेर में दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत यह रही कि विमान में सवार फाइटर पायलट समय पर इजेक्ट कर गए। भारतीय वायु सेना ने कोर्ट आफ इंक्वायरी (COI) का आदेश जारी कर दिया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एलसीए तेजस की यह पहली दुर्घटना है। एलसीए तेजस उस समय दुर्घटना का शिकार हुआ जब पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन चल रहा था। तीनों सेनाओं का एकीकृत युद्धाभ्यास ‘भारत शक्ति’ में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपने उन्नत और देश में निर्मित हथियारों का प्रदर्शन कर रही थी।

जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि विमान कल्ला कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया, ”पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

भारतीय वायसेना ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी। इसके अनुसार, ‘भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान आज ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया।’ इसके अनुसार, ‘दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।’

HAL LCA Tejas Speed Features: जानिए तेजस की खासियत

तेजस दुनिया का सबसे छोटा और हल्का फाइटर जेट
तेजस का वजन महज 6500 किलोग्राम है।
तेजस की स्पीड 2000 किलोमीटर प्रतिघंटा है
तेजस मल्टीरोल एयरक्राफ्ट बचाव और हमला करने में माहिर है।
तेजस में 9 हार्डपॉइंट बने है जिसमें खतरनाक रॉकेट और बम लगाया जा सकता है
तेजस की लंबाई 13.2 मीटर, चौड़ाई 8.2 मीटर और हाईट 4.4 मीटर है।
तेजस फाइटर प्लेन हर मौसम में उड़ सकता है
तेजस हवा में ईंधन भरने में सक्षम है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *