भजनलाल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में भी प्रशासनिक तंत्र बदला

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी किए 141 RPS अफसरों के तबादला आदेश
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर/बीकानेर, 20 जून। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने शनिवार तड़के प्रशासनिक स्तर पर एक बहुत बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 178 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस जंबो तबादला सूची में लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे (APO) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, कई मंत्रियों के विशेष सहायक (SA) बदले गए हैं, विश्वविद्यालयों में नए रजिस्ट्रार लगाए गए हैं और फील्ड पोस्टिंग में व्यापक बदलाव किया गया है। सरकार के इस कदम को राज्य में सुशासन मजबूत करने और प्रशासनिक कामकाज को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस फेरबदल के तहत भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बहाल हुईं पिंकी मीणा को सवाई माधोपुर में प्रशासनिक सुधार विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर (जन सेवा) लगाया गया है। वहीं, राजस्थान स्टेट सीड कॉरपोरेशन में रिश्वत के मामले के बाद नेतृत्व बदलते हुए गौरव चतुर्वेदी को नया एमडी बनाया गया है। मंत्रियों के सहायकों में भी बड़ा बदलाव हुआ है; वरिष्ठ अधिकारी डॉ. विभु कौशिक अब स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह के नए स्पेशल असिस्टेंट होंगे। इसके अलावा, कई विश्वविद्यालयों में भी नए रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए हैं।

pop ronak

बीकानेर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
इस तबादला सूची का बड़ा असर बीकानेर जिले में देखने को मिला है, जहां कई महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरे तैनात किए गए हैं:

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA): बीडीए के सचिव कुलराज मीणा का तबादला जयपुर (महाप्रबंधक, राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन) कर दिया गया है। उनकी जगह उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव हेमेंद्र नागर को बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

एडीएम सिटी (ADM City): बीकानेर में एडीएम सिटी के पद पर अब रीना जिम्मेदारी संभालेंगी, जो इससे पहले श्रीगंगानगर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सतर्कता) थीं। वहीं, पूर्व एडीएम सिटी रमेश देव को अब बीकानेर में ही जिला रसद अधिकारी (DLO) की कमान सौंपी गई है।

नोखा को मिला नया SDM: लंबे समय से खाली चल रहे नोखा उपखंड अधिकारी (SDM) के पद पर निधि उड़नसरिया को नियुक्त किया गया है।

अन्य बदलाव: बीकानेर नगर निगम की उपायुक्त सुमित्रा बिश्नोई का तबादला श्रीगंगानगर के करणपुर में एसडीएम पद पर किया गया है। वहीं, बीकानेर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरविंद सारस्वत को अब जयपुर में जलदाय विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

2

 

sjps
sesumo school