राजकुमार रोत बोले-सलूंबर में निर्दलीयों के वोट बीजेपी में जोड़े गए

राजकुमार रोत बोले-सलूंबर में निर्दलीयों के वोट बीजेपी में जोड़े गए
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • गड़बड़ी की गई, आयोग की वेबसाइट पर भी अलग डेटा दिखाए रिकाउंटिंग क्यों नहीं करवाई

जयपुर , 24 नवम्बर। भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने कहा है कि सलूंबर विधानसभा सीट के उपचुनाव में गड़बड़ियां की गई हैं। लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया गया है। मुझे प्रत्याशी ने बताया कि मतगणना केंद्र में आखिरी के दो राउंड में निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट को बीजेपी की उम्मीदवार के वोट में जोड़ने का काम किया गया है। सलूंबर में जीतेश कटारा BAP के प्रत्याशी थे। वह एक तरफ बहुमत से चुनाव जीत रहे थे। काउंटिंग के 13 और 14 राउंड के बाद मतगणना केंद्र पर देरी करना शुरू कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने कहा- इसके साथ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी प्रत्येक राउंड के बाद जो अपडेट करना था, उसे रोक दिया गया था। आयोग अपनी ही वेबसाइट पर एक राउंड के दो बार अलग-अलग डेटा अपडेट कर रहा था। संशोधित कर डेटा अपडेट कर रहा था। राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर ये आरोप लगाए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जल्दबाजी में दिया जीत का प्रमाण पत्र
राजकुमार रोत ने कहा- इस विधानसभा सीट के उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया गया है। हम निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े नहीं कर रहे हैं। रिकाउंटिंग की जो प्रक्रिया थी। उसके लिए आवेदन करने के बाद भी बीजेपी नेताओं ने रिटर्निंग अधिकारियों को न जाने कौन-सा पाठ पढ़ाया कि उन्होंने रिकाउंटिंग की जगह बीजेपी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र ही दे दिया। इस दौरान हमारी पार्टी के प्रत्याशी के साथ धक्का-मुक्की तक की गई।

दौसा में रिकाउंटिंग हुई तो सलूंबर में क्यों नहीं
BAP सांसद रोत ने कहा- निर्वाचन आयोग की ओर से करवाई गई रिकॉर्डिंग में भी इस बात की जानकारी है कि उस कमरे में उस वक्त बहुत लोग पहुंच गए थे। अगर निर्वाचन आयोग और बीजेपी के लोग गलत नहीं थे तो उन्हें हमारे प्रत्याशी की रिकाउंटिंग की अपील का समर्थन करना चाहिए था। सलूंबर में भी रिकाउंटिंग होनी चाहिए थी। जिस तरह से दौसा में बीजेपी हार रही थी, तब वहां रिकाउंटिंग की प्रक्रिया को अपनाया गया। जबकि जीत का अंतर 2000 से ज्यादा का था। वहीं, सलूंबर में 1000 वोट जीत का अंतर था। यहां पर रिकाउंटिंग की प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक फैसला है।

आंदोलन के साथ कोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई
राजकुमार रोत बताया- हमारे प्रत्याशी का कहना है आखिरी दो से तीन राउंड में पूरी तरह से गड़बड़ी की गई है। बीजेपी के सभी पदाधिकारी भीड़ लेकर मतगणना केंद्र में पहुंच गए। इससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान में सलूंबर विधानसभा सीट के उपचुनाव में गड़बड़ी की गई है। इसके खिलाफ हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के साथ ही कोर्ट में भी जाएंगे।

उन्होंने कहा- सलूंबर की आम जनता ने जिस तरह से अपना मत दिया था। उसके खिलाफ ड्रामा और गड़बड़ी करके जनता की भावना के विरुद्ध बीजेपी प्रत्याशी को जिताया गया। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि हमारी इस लड़ाई में आप हमारा साथ दें।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *