मदुरै में कल्पसूत्र घर ले जाने का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
मदुरै में कल्पसूत्र घर ले जाने का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न


मदुरै ,10 सितंबर । श्री सुमतिनाथ जैन नया मंदिर ट्रस्ट की अनुज्ञा से पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर कल्पसूत्र ग्रंथ को गृह-प्रांगण में पधराने का परम सौभाग्य शा. बाबूलालजी कुंदनमलजी गुलेछा परिवार को प्राप्त हुआ। यह धार्मिक आयोजन आराधना भवन में अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ।
भक्तिमय वातावरण में निकली शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ प्रस्थान


प्रातः 11:30 बजे श्री सुमतिनाथ जैन नया मंदिर से साध्वी श्री आज्ञानिधि जी म.सा. आदि ठाणा तथा श्री सकल संघ की पावन उपस्थिति में कल्पसूत्र जी की शोभायात्रा रवाना हुई।


श्रद्धालुओं का उत्साह
ढोल-नगाड़ों और प्रभु भक्ति के जयकारों के बीच कल्पसूत्र ग्रंथ को अत्यंत आदरपूर्वक गुलेछा परिवार के निवास स्थान पर ले जाया गया। इस मंगल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
संघ और गुरुवर्या के प्रति आभार
गुलेछा परिवार ने कल्पसूत्र पधराने के इस पावन अवसर पर पूज्य गुरुवर्या साध्वी श्री आज्ञानिधि जी म.सा. एवं श्री सुमतिनाथ जैन नया मंदिर ट्रस्ट सहित समस्त सकल संघ के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया।
#Thar Express News, #Madurai Jain Samaj, #Kalpasutra, #Paryushan 2026, #Jainism #Madurai News, #Sadhvi Agyanidhi, #Jain Festival,
