जीवन का आभुषण है संयम-मीनाक्षी सामसुखा

जीवन का आभुषण है संयम-मीनाक्षी सामसुखा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 3 जुलाई। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर के द्वारा दीक्षार्थी बहन मीनाक्षी सामसुखा के अभिनंदन में बरनोला व भजन का कार्यक्रम महिला मंडल भवन में आयोजित किया गया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वीश्री चरितार्थ प्रभा जी ने मंगलपाथेय प्रदान करते हुए संयम पथ पर बढ़ने के लिए प्रेरित किया और साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ने चौमासा में जप ,तपस्या आदि आध्यात्मिक प्रवृतियां करते हुए कर्म निर्जरा कर आत्मा को निर्मल बनाने की प्रेरणा दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अध्यक्षा संजू लालाणी ने बताया कि सभी बहनों ने आगामी 19 तारीख को दीक्षार्थी बहन के दीक्षा दिवस पर यथा संभव त्याग जैसे माला, नवकारसी, पोरसी, उपवास, स्वाध्याय , मौन आदि त्याग मय भेंट दीक्षार्थी बहिन को समर्पित किए। दीक्षार्थी बहन मीनाक्षी सामसुखा ने कम से कम परिग्रह रखते हुए सभी को संयमित जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी । उन्होंने बताया संयम ही जीवन का सबसे कीमती आभूषण है, इस आभूषण के आगे सभी भौतिक आभूषणों की कीमत शून्य है । उन्होंने बहनों को यथाशक्य त्याग भी करवाएं।

 

मंत्री मीनाक्षी आंचलिया ने बताया कुल 40 बहिनों की उपस्थिति में भजनों व आध्यात्मिक गेम्स द्वारा सुंदर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *