साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने गंगाशहर तेरापंथ सेवा केंद्र शांतिनिकेतन में मंगल प्रवेश किया

साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने गंगाशहर तेरापंथ सेवा केंद्र शांतिनिकेतन में प्रवेश किया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 26 फरवरी। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने अपनी चार सहवर्तिनी साध्वियों के साथ प्रातः 10:15 बजे गंगाशहर तेरापंथ सेवा केंद्र में मंगल प्रवेश किया। उनके साथ साध्वीश्री वैभवयशा जी, साध्वीश्री आगम प्रभा जी, साध्वी श्री कृतार्थ प्रभा जी, साध्वी श्री आर्य प्रभा जी उनके साहवर्तनी साध्वियों के रूप में लगभग एक वर्ष सेवाकेंद्र में वृद्ध साध्वियों की सेवा में रहेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वीश्री चरितार्थ प्रभा जी श्रीगंगानगर में चातुर्मास परिसंपन्न कर अनेक क्षेत्रों में विचरण करते हुए मर्यादा महोत्सव के अवसर पर नोखा में प्रवासरत थी। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने मर्यादा महोत्सव के प्रथम दिन साध्वीश्री चरितार्थ प्रभा जी एवं साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी को गंगाशहर सेवाकेंद्र हेतु निर्देशित किया था। जिससे गंगाशहर वासियों में अत्यंत खुशी व उत्साह दिखाई दे रहा था।

pop ronak

सैकड़ो श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में भव्य जुलूस में खिलाड़ी चौक, बोथरा चौक, गांधी चौक, महाप्रज्ञ चौक होते हुए आपने शांति निकेतन में प्रवेश किया। स्वागत जुलूस में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमरचंद सोनी, मंत्री रतनलाल छलाणी, कोषाध्यक्ष जतन संचेती, सहमंत्री पवन छाजेड़, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हंसराज डागा, मंत्री दीपक आंचलिया, युवक परिषद अध्यक्ष अरुण नाहटा, मंत्री भरत गौलछा, महिला मंडल अध्यक्ष संजू लालाणी, मंत्री मीनाक्षी आंचलिया, किशोर मंडल संयोजक नीरज बोथरा, सहसंयोजक विशाल सेठिया, कन्या मंडल संयोजिका प्रिया संचेती, सहसंयोजिका मुदिता डाकलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष भंवर लाल सेठिया सहित अनेक गणमान्य लोगों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

शांति निकेतन पहुंचने पर शासन श्री साध्वी श्री शशिरेखा जी, साध्वी श्री ललित कला जी सहित सभी साध्वियों ने स्वागत गीतिका का संगान किया। इसके पश्चात 6 मुमुक्षु बहिनों, जिनकी दीक्षा की घोषणा पूज्य प्रवर द्वारा की जा चुकी है, के गंगाशहर पधारने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। मुमुक्षु मीनल, दीक्षिता, दीप्ति, नूपुर, मानवी व मीनाक्षी श्यामसुखा का तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद की ओर से अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन संतोष बोथरा ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *