ऐसा कहर पहली बार- एक साथ आंधी तूफ़ान-बारिश और भीषण गर्मी

ऐसा कहर पहली बार: एक साथ आंधी तूफ़ान-बारिश और भीषण गर्मी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

Rajasthan Weather Today : जयपुर , 30 मई। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ-साथ तेज आंधी और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में लू और अत्यधिक गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान में 44 डिग्री तापमान के बीच हो रही बारिश
बीकानेर सबसे गर्म, तापमान 44.8 डिग्री बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान बीकानेर में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर जैसे पश्चिमी जिलों में भी तापमान 44 डिग्री के पार रहा। वहीं, जयपुर, कोटा, दौसा और भीलवाड़ा जैसे इलाकों में भी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जैसलमेर और बाड़मेर में मौसम ने मचाई तबाही
जैसलमेर और बाड़मेर में तेज आंधी और बारिश से तबाही मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते जैसलमेर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज अंधड़ और बारिश हुई। मोहनगढ़ इलाके में आंधी के कारण पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। नाचना क्षेत्र में एक टीन शेड उड़ने से एक व्यक्ति घायल हो गया। खाभिया और घुरिया गांवों के पास नालों में बारिश का पानी बहने लगा।

बाड़मेर में लोगों के घरे उड़े छप्पर
इसी तरह बाड़मेर के राइकों की ढाणी कागाऊ में तेज आंधी से आधा दर्जन से अधिक कच्चे घरों के छप्पर और टीन शेड उड़ गए। ईंट की दीवारें ढह गईं और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। बिजली के खंभे गिरने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

आंधी-बारिश के कहर का जारी अलर्ट
30 मई से राहत की उम्मीद मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 मई से गर्मी में कुछ हद तक राहत मिल सकती है। लेकिन तब तक लोगों को तेज धूप, उमस और अचानक आने वाली आंधी-बारिश से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *