2 कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी के बाद परिसर खाली कराए

2 कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी के बाद परिसर खाली कराए
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • मेल में लिखा- 3 आईईडी से होंगे धमाके, दोपहर 2 बजे तक उड़ा देंगे

जयपुर, 30 मई। जयपुर के 2 कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। इनमें एक जयपुर मेट्रो कोर्ट व एक फैमिली कोर्ट है। धमकी भरे ई-मेल के बाद हड़कंप मच गया है। मेल में आज दोपहर 2 बजे तक 3 आईडी से धमाके करने की जानकारी है। मेल भेजने वाले ने खुद को पूर्व नक्सली बताया है। सुबह मेल मिलने के बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया है। मौके पर पहुंचे बम और डॉग स्क्वॉयड ने तलाशी शुरू की। जयपुर मेट्रो कोर्ट में करीब एक घंटे तक सर्च करने के बाद परिसर को सेफ बताया है। वहीं, फैमिली कोर्ट ज्योति नगर में सर्च जारी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जज ने दी पुलिस कमिश्नर को जानकारी

pop ronak

जयपुर मेट्रो कोर्ट (प्रथम) के जज पवन कुमार ने पुलिस कमिश्नर को धमकी भरे ई-मेल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-मेल 29 मई को सुबह 4.49 बजे मिला। लेकिन कोर्ट बंद होने के कारण 30 मई को सुबह करीब 8.15 बजे ई-मेल देखा था। इसी ई-मेल में ज्योति नगर फैमिली कोर्ट में में भी ब्लास्ट की जानकारी है।

ई-मेल में क्या लिखा है?

मैं पूर्व नक्सली हूं। इस हफ्ते से पहले तक कोर्ट आईईडी ऑपरेशन का हिस्सा भी रह चुका हूं। ध्यान से इस ऑपरेशन के बारे में पढ़ लीजिए, जिसे सीपीआई (माऊ) ने ‘सिंगर कोवान’ नाम दिया है। सिंगर कोवान उर्फ एस शिवदास का इस्तेमाल अगले सप्ताह एडैपडी के.पलानीसामी के खिलाफ होने वाले अभियान के लिए किया जा रहा है।

यह अभियान सवुक्कु शंकर के साथ गलत तरीके से किए गए व्यवहार और डीएमके के 2 जी सादिक बाचा की हिरासत में मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए है। हमारे हाई कमांड से क्रिटिकल सिक्योरिटी अलर्ट आया है। कल तीन बम कोर्ट की बिल्डिंग में प्लांट किए गए हैं। वहीं, मेल के सब्जेक्ट में लिखा कि तीन आईईडी फैमिली कोर्ट की बिल्डिंग में रखें हैं। 2 बजे से पहले खाली करवा लें।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *