मर्यादा, संगठन और सेवा का संदेश देकर सम्पन्न हुई तेरापंथ महिला मंडल मदुरै की साधारण सभा

मर्यादा, संगठन और सेवा का संदेश देकर सम्पन्न हुई तेरापंथ महिला मंडल मदुरै की साधारण सभा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै, 2 जुलाई। तेरापंथ महिला मंडल, मदुरै के तत्वावधान में गुरुवार को तेरापंथ भवन में साधारण सभा का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभा में वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा, आय-व्यय का विवरण, संगठनात्मक विषयों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यसमिति की बहनों द्वारा प्रेरणादायी मंगलाचरण से हुआ। मंडल अध्यक्षा श्रीमती दीपिका फूलफगर ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए पूरे वर्ष मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और समर्पण से सभी बहनों ने मंडल के कार्यक्रमों को सफल बनाया, उसी भावना के साथ आगामी वर्ष में भी संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहयोग दें। इसके साथ ही अध्यक्षा ने मंडल के संविधान की विस्तृत जानकारी देते हुए उसके चारों आयामों पर प्रकाश डाला तथा सभी सदस्यों से संविधान का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने का आग्रह किया।

pop ronak

संस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए मंत्री श्रीमती मधु पारख ने वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन रखा। उन्होंने बहनों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से संचालित सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का आह्वान किया। वहीं वित्तीय पारदर्शिता को सामने रखते हुए कोषाध्यक्ष श्रीमती नैना पारख ने वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्षा एवं मंत्री के कुशल नेतृत्व और सदस्यों के सहयोग से मंडल का कोष लाभ की स्थिति में है।

सभा के दौरान वैचारिक और प्रेरणादायी प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कन्या मंडल की खुशबू दुग्गड़ एवं गेनू चोपड़ा ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रदत्त विषय “मर्यादा ही है अपनी पहचान” पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर मर्यादा के महत्व को सहज एवं प्रेरक शैली में समझाया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्षा श्रीमती रेखा दुग्गड़ ने किया तथा अंत में श्रीमती बबिता लोढ़ा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सभी ने संगठन की भावी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया। उक्त जानकारी अध्यक्षा दीपिका फुलफगर द्वारा दी गई है।