तेरापंथ भवन गंगाशहर में ‘आजमाओ अपना भाग्य’ प्रतियोगिता आयोजित
तेरापंथ भवन गंगाशहर में 'आजमाओ अपना भाग्य' प्रतियोगिता आयोजित


- 60 प्रतिभागियों ने लिया भाग; साध्वीश्री त्रिशला कुमारी जी का मिला सानिध्य
बीकानेर, 9 अगस्त । तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में किशोर मंडल गंगाशहर की ओर से ‘आजमाओ अपना भाग्य’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन साध्वीश्री त्रिशला कुमारी जी के पावन सानिध्य में गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में किया गया।


प्रतियोगिता प्रभारी लक्ष्य भंसाली ने बताया कि गुरु इंगित शनिवार की 7 से 8 सामायिक के उपरांत आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों के 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान ज्ञान, भाग्य और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाकर ज्ञानवर्धन किया।


चार चरणों में पूछे गए प्रश्न, ये टीमें रही विजेता
प्रतियोगिता प्रभारी मुदित सिंघी ने जानकारी दी कि साध्वीश्री रश्मि प्रभा जी ने प्रतियोगिता के चार विभिन्न चरणों में सभी टीमों से विविध विषयों पर प्रश्न पूछे। ज्ञानवर्धक मुकाबले में राखी सेठिया, प्रणव सेठिया, कोणिक सेठिया, लव्या सामसुखा और शर्मिला सामसुखा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, मान्या भुगड़ी, गरिमा महनोत, रायश्री ललवानी, यामिनी सेठिया और ऋषिता सेठिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर रुचि छाजेड़, हिमाक्ष छाजेड़, सरोज सिंगी, मुक्तामणि सामसुखा और निर्मला देवी छाजेड़ की टीम विजेता रही ।
आयोजन को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में तेयुप एवं किशोर मंडल के साथी मयंक सिंगी, हर्षित नाहटा, ललित राखेचा, मयंक सेठिया, रोशन नाहटा, धरणेन्द्र चोरड़िया, लक्ष्य भंसाली, मुदित सिंगी, धर्मेन्द्र सामसुखा, कपिल नाहटा, जितेन्द्र रांका, दिनेश कुमार सोनी तथा देवेन्द्र डागा की सक्रिय भूमिका रही।


