जैन संस्कार विधि से पाणिग्रहण संस्कार

जैन संस्कार विधि से पाणिग्रहण संस्कार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर , 15 मई। देशनोक निवासी लाल चन्द भूरा के सुपुत्र पवन भूरा का शुभ विवाह गंगाशहर निवासी स्व. मोती लाल भंसाली कि सुपुत्री अंकिता भंसाली के साथ ओसवाल पंचायती भीनासर में 10 मई 2024 को जैन संस्कार विधि से सानंद संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक प्रदीप लालाणी, पीयूष लूणिया, दिनेश मरोटी, विनीत बोथरा, विपिन बोथरा,रोहित बैद, देवेन्द्र डागा ने विवाह संस्कार का सारा मांगलिक आयोजन विधि विधान पूर्वक तथा मांगलिक मंत्रोचार एवं आध्यात्मिक भजनों के संगान के साथ सम्पन्न करवाया। तेयुप गंगाशहर सहमंत्री ऋषभ लालाणी सहयोगी के रुप में जुड़े।

pop ronak

इस दौरान उपस्थित दोनों परिवारों की तरफ से निर्मल बैद ने जैन संस्कारकों का शानदार आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान गणमान्य जनों और पारिवारिक लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। इस दौरान जैन संस्कार विधि से सम्बंधित जानकारी को भी साझा किया गया।

जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा ने दोनों परिवारों को शुभ विवाह की बधाई प्रेषित की और वर-वधु को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *