महिला थाने में ACB के छापे में लाखों रुपए मिले

महिला थाने में ACB के छापे में लाखों रुपए मिले
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

नोटों के बंडल पर लिखे थे मुकदमों के नंबर; SHO के घर से भी मिला कैश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भरतपुर , 12 नवम्बर। भरतपुर में महिला थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के छापे में लाखों रुपए बरामद हुए। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे ACB की टीम महिला थाने पहुंची और एसएचओ भंवर सिंह समेत सभी स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी।

pop ronak

टीम रीडर के पद पर तैनात जयसिंह के कमरे में घुसी और अलमारी की चाबी लेकर उसकी तलाशी शुरू की। टीम ने शिकायतकर्ताओं की फाइलों को भी सर्च किया, जिनमें साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिली। टीम ने SHO के क्वार्टर पर भी छापा मारा, जहां सवा लाख रुपए बरामद किए गए।

फाइलों के साथ रखे थे नोटों के बंडल

ACB के एएसपी अमित सिंह ने बताया- एक गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार चेकिंग की गई। महिला थाना रीडर जयसिंह के कमरे में रखी अलमारी की तलाशी ली गई। उसमें फाइलों के साथ नोटों के करीब 15 बंडल रखे थे, जो कुल 4 लाख 70 हजार रुपए हैं।बंडल पर मुकदमों के नंबर भी अंकित थे। एसएचओ के घर पर भी सर्च ऑपरेशन किया। वहां से सवा लाख रुपए का कैश बरामद किया गया। ACB के अनुसार- परिवादियों की शिकायतें मिली थीं कि महिला थाने में शिकायतकर्ताओं से पैसे लिए जाते हैं। ACB की टीम ने महिला थाने में रखी शिकायतकर्ताओं की फाइलों को जब्त कर लिया। फिलहाल एसएचओ भंवर सिंह और रीडर समेत थाना स्टाफ से पूछताछ जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *