सनातन सेवा शिविर में रुद्राभिषेक के साथ रुद्र यज्ञ आदि के धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गूंजा सनातन सेवा शिविर

सनातन सेवा शिविर में रुद्राभिषेक के साथ रुद्र यज्ञ आदि के धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गूंजा सनातन सेवा शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

महाकुंभ 2025 प्रयागराज में सभी सनातन भक्तों की सेवार्थ लगे “सनातन सेवा शिविर “ में सेवाए जारी हे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 19 जनवरी। पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच के साथ इंद्रपीठ के जगतगुरु स्वामी श्री गोपेश्वर चैतन्य महाराज , अध्यक्ष श्री उदय मिश्र महामंडलेश्वर स्वामी, श्री शंकरानंद महाराज, हरपाल गोड़ ,दिनेश शर्मा की मंगल उपस्थिति में सनातन सेवा शिविर में विभिन्न अनुष्ठान के साथ शिव दरबार का पूजन कर रुद्री पाठ के साथ दुग्ध अभिषेक किया गया। रुद्र यज्ञ में आहुतिया दी गई विशेष अनुष्ठान के साथ आरती हुई। पूजन व यज्ञ अनुष्ठान काशी के इग्यारह वेद शास्त्री ने विधि विधान से कराया। बड़ी संख्या में उपस्थित सनातन भक्तों ने अभिषेक व यज्ञ में भाग लिया। शिविर में प्रतिदिन संतों का भंडारा जारी हे। पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच की अगुवाई में सनातन सेवा शिविर में धार्मिक अनुष्ठान लगातार जारी है ।शिविर 12 जनवरी 2025 से 27 फ़रवरी 2025 तक लगेगा व्यवस्था व सुविधा के लिये पूर्व पंजीकरण कराया जाना होगा। शिविर में बड़ी संख्या में श्रदालु पहुंच रहे हे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सनातन सेवा शिविर में प्रतिदिन अनुष्ठान व सेवाए जारी हे भारतीय संस्कृति एवम् सनातन जागृति महा अभियान के पूजन अनुष्ठान में समर्पित व पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम् महासभा , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ) ने बताया कि सनातन सेवा शिविर में रहने हेतु आवास भोजन सत्संग पांडाल , यज्ञ शाला , कथा पूजन अनुष्ठान आदि की विशेष व्यवस्थाएं की गई हे जो सभी सेवाए प्रवेश होने वाले सभी सनातन धर्मावलंबियों को प्राप्त होगी।

राजस्थान सहित बीकानेर शहर से जाने वाले सनातन भक्तों की सुविधा हेतु पंजीकरण की विशेष व्यवस्था है शिविर स्थल में उपलब्धता अनुसार पंजीकरण किया जा रहा हे जो पहले आओ पहले पाओ की प्राथमिकता अनुसार नियत तिथि अनुसार होगा।सुविधा हेतु पंजीकरण करके परिचय पत्र भी जारी किए जा रहे है ताकि दूर दराज स्थान से महाकुंभ में पहुँचने वाले स्त्री पुरुषों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हों। इस हेतु जयपुर में परकोटे के गणेश मंदिर, चांदपोल प्राचीन शिव हनुमान मंदिर, कांति नगर के साथ सनातन भक्त अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

बीकानेर के गीता मंदिर, श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर व नागणेचीजी मंदिर के सामने पंचमुखा हनुमान मंदिर में बनाये पंजीकरण स्थल पर अपना नाम विवरण सहित पंजीकरण करवा सकेंगे। इस संबंध में पुजारी जी व सेवा प्रभारी से संपर्क किया जा सकेगा। पंजीकरण सुविधा केंद्र के मोबाइल नंबर 9828996952 पर पंजीकरण की सुलभ सेवाए भी दी जा रही है। पंजीकरण के अनुसार नियत तिथि के लिये सभी स्त्री पुरुषों के लिए शिविर में व्यवस्था रहेगी महिलाओं व सामान की विशेष सुरक्षा हेतु शिविर स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था की गई है शिविर स्थल हेतु परिचय कार्ड के अनुसार ही प्रवेश होने से सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

पूजन अनुष्ठान के प्रभारी शंकर लाल जोशी ने बताया कि प दाधीच के 42 वे पूजन अनुष्ठान में चातुर्मास पूजन के अनुष्ठान विशेष रहे। विभिन्न देवचित्रों की तस्वीरो को दिव्य व विशेष अनुष्ठान में सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित करवा करके नि शुल्क रूप से सभी सनातन भक्तों को पूजन हेतु भेंट किया जाना देश भर का एकमात्र अनुष्ठान रहा है। इस अनुष्ठान में अभिमंत्रित देव चित्रों की घरों में नित्य प्रतिदिन पूजा करना शास्त्रोक्त विधान अनुसार विशेष है। पंडित दाधीच के चातुर्मास पूजन अनुष्ठान सनातन संस्कृति में सभी के लिए अनुकरणीय है। अभिमंत्रित देवचित्रों को कुंभ मेले में आने वाले सनातन भक्तों को भी निःशुल्क रूप से वितरित किया जायेगा। पूजन अनुष्ठान के आगामी अनुष्ठानों में सभी की सहभागिता का आह्वान किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *