महिलामंडल कोयंबतूर के विभिन्न कार्यक्रम

महिलामंडल कोयंबतूर के विभिन्न कार्यक्रम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कोयंबतूर , 20 नवम्बर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार नवंबर महीने के सारे कार्यक्रम को कोयंबतूर तेरापंथ महिला मंडल ने तेरापंथ भवन में पांच चरण में आयोजित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के द्वारा कनक प्रभा बुच्चा ने किया। स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू सेठिया ने पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। केसरिया शक्ति की बहनों ने समर्पिता गीत का संगान किया।

पहला चरण–
कैसे युवतियां कर सकती है मंडल को और रोशन
महिला मंडल की जागरूक युवती बहन प्रज्ञा बैद ने अपना एक्सपीरियंस बताया कि उन्हें मंडल से क्या मिला और कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है। बहनों ने अपने अपने विचार रखें और सुझाव भी दिए

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दुसरा चरण – कार्यशाला the power of self power
श्रीमती मधु बांठिया एवम प्रियंका बेंगानी व दीपिका बोथरा ने 8 शक्तियों के बारे में बहुत ही सरल व सुंदर तरीके से बताया कि निर्णय कैसे लिया जाए। निर्णय लेने के बाद अपने आप से सवाल जरूर करें कि यह निर्णय सही था या गलत। हमें परखने की शक्ति भी आनी चाहिए। संकीर्ण शक्ति या संकोच करने की शक्ति, सहने की शक्ति यानी एडजस्ट करना। हर परिस्थिति में हम कैसे मिलजुल कर रह सकते हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तीसरा चरण – पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता रखी गई
इसमें 14 बहनों ने भाग लिया। जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त किया निहार गोलछा ने द्वितीय स्थान रचना कांकरिया ने एवम तृतीय स्थान गुन बोहरा व प्रियंका बेंगानी ने प्राप्त किया

चौथा चरण-
पारंपरिक परिधान -इसमें 10 बहनों ने भाग लिया

सभी बहनों ने भारत के अलग-अलग राज्यों को रिप्रेजेंट किया। प्रथम स्थान अपराजिता नाहटा को मिला। दूसरा स्थान आरती सुराणा को तीसरा स्थान अनामिका घिया को मिला। प्रियंका बुरड़ व रमा गोलछा को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इन प्रतियोगिताओं का जजमेंट करने बाहर से रानी शाह ,प्रिया जैन, को बुलाया गया था। दोनों जजों का परिचय रेखा चौरडिया ने दिया। दोनों जजों का मोमेंटो के द्वारा सम्मान किया गया। युवतियों से उनके विचारों का गूगल फॉर्म भी भरवाया गया था।

पांचवा चरण –
दिवाली स्नेह मिलन अपनों के संग
धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मंत्री सुमन सुराणा ने दिया। कार्यशाला में लगभग 80 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सपना नौलखा ने किया ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *