जेजेएम घोटाला में शादी की सालगिरह के दिन पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जेजेएम घोटाला में शादी की सालगिरह के दिन पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 07 मई। राजस्थान में जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े करीब 900 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष बात यह है कि आज जब एसीबी की एसआईटी (SIT) उनके आवास पर पहुँची, आज ही जोशी की शादी की सालगिरह भी थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तड़के 4:30 बजे दी दबिश
एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार, एसआईटी की टीम सुबह करीब साढ़े चार बजे जयपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सैन कॉलोनी पहुँची और जोशी को उनके निवास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी से पहले जोशी ने स्नान कर पास के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने की अनुमति मांगी थी, जिसे टीम ने स्वीकार कर लिया। जलाभिषेक के बाद उन्हें एसीबी मुख्यालय लाया गया।

pop ronak

मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी
सुबह करीब 10 बजे जयपुरिया अस्पताल में जोशी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है और बिना किसी पूछताछ या नोटिस के गिरफ्तार किया गया है। दोपहर 12:30 बजे उन्हें एसीबी कोर्ट में पेश किया जाना तय हुआ है।

मामले की पृष्ठभूमि और पूर्व गिरफ्तारियां

पुराना रिकॉर्ड: महेश जोशी को इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वे 7 महीने जेल में रहे थे और दिसंबर 2025 में उन्हें जमानत मिली थी।

मुख्य आरोप: आरोप है कि पीएचईडी (PHED) मंत्री रहते हुए उन्होंने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत के बदले टेंडर दिलवाए। इस मामले में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए करोड़ों के टेंडर हासिल करने वाली कंपनियों की संलिप्तता सामने आई है।

अधिकारियों पर कार्रवाई: इस घोटाले में पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल सहित 22 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एसीबी को इस मामले में डिजिटल साक्ष्यों और ईमेल आईडी की जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अब जांच की आंच सीधे पूर्व मंत्री तक पहुँची है।

 

sjps